ताजा खबर

बॉबी देओल की ‘बंदर’ का टीजर इस दिन होगा रिलीज, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 6, 2026

बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आया, जिसमें बॉबी देओल का स्टाइलिश और कूल अंदाज देखने को मिला।

मेकर्स के अनुसार, बंदर का टीजर 7 मई को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, और अब टीजर डेट सामने आने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, राज बी. शेट्टी और नागेश भोंसले नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जबकि निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी के प्रोडक्शन हाउस सैफरन मैजिक वर्क्स के तहत किया गया है और इसे ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इससे एक दमदार सिनेमाई अनुभव की उम्मीद की जा रही है।


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.