ताजा खबर

रवि किशन की क्लीनअप कंपनी में लाशों का कारोबार तीन दोस्तों की कहानी मचाएगी धमाल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 18, 2026

सोचिए, अगर लाशों को ठिकाने लगाने का काम किसी के लिए मुसीबत नहीं, बल्कि नया बिजनेस शुरू करने का मौका बन जाए तो कहानी कितनी अजीब और मजेदार होगी। प्राइम वीडियो की नई सीरीज क्लीनअप कंपनी इसी अनोखे आइडिया के साथ आ रही है। सीरीज का ट्रेलर सामने आ चुकाहै, जिसमें कॉमेडी, क्राइम और जबरदस्त उलझनों का ऐसा तड़का नजर आ रहा है, जो दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए काफी है।

कहानी तीन दोस्तों राजू, स्वपन और गोल्डी के इर्द-गिर्द घूमती है। तीनों मजबूरी में एक गैंगस्टर के लिए लाशें ठिकाने लगाने का काम शुरू करते हैं।लेकिन परेशानी से निकलने के बजाय उन्हें एक ऐसा आइडिया सूझता है, जो सुनने में जितना अजीब है, उतना ही खतरनाक भी। तीनों अपनी खुद की‘क्लीनअप कंपनी’ खोल लेते हैं, जिसका काम ही लाशों को गायब करना है। अब जब बिजनेस ही इतना जोखिम भरा हो, तो मुसीबतें भी पीछे कहांरहने वाली हैं।

मामला तब और पेचीदा हो जाता है, जब शहर में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश एक जांबाज आईपीएस अधिकारी कर रहाहै। एक तरफ तीनों दोस्त अपने नए धंधे को संभालने में लगे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस और अपराध की दुनिया का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।ट्रेलर में रवि किशन के साथ अमेय वाघ, विशाल जेठवा, अजितेश गुप्ता, जिशु सेनगुप्ता और सस्वता चटर्जी जैसे कलाकार भी नजर आते हैं।

सीरीज का लेखन और निर्देशन रोहन घोष ने किया है, जबकि कोणारक मुखर्जी सह-लेखक हैं। ज्योति देशपांडे, कार्तिक निशानदार और अर्जुन सिंघबरन इसके निर्माता हैं। आठ एपिसोड वाली क्लीनअप कंपनी 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयडऐप पर स्ट्रीम होगी और दर्शक इसे मुफ्त में देख सकेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि लाशों को ठिकाने लगाने का यह अजीबोगरीब बिजनेस इनतीन दोस्तों को कहां तक ले जाता है।

Check Out The Post:-


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.