ताजा खबर

रणवीर सिंह पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार, बप्पा का लिया आशीर्वाद; फैंस से भी की मुलाकात

Photo Source :

Posted On:Friday, September 18, 2026

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार मेंहाजिरी लगाई। रणवीर ने बप्पा के दर्शन किए और कुछ वक्त पूजा-अर्चना में बिताया। अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह गणपति बप्पा के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

दर्शन के बाद जैसे ही रणवीर सिंह बाहर निकले, वहां मौजूद फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। अपने चिर-परिचित अंदाज में अभिनेता ने भी फैंस काअभिवादन किया और उनसे मुलाकात की। रणवीर को अपने बीच देखकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान उनकी एक झलक पानेके लिए काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह ने ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्शन थ्रिलर बताई जा रही इस फिल्म में वह सिर्फ लीड रोल ही नहीं निभारहे, बल्कि प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद यह उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट है। फिल्म में ‘लोका’ फेमअभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

रणवीर की पर्सनल लाइफ भी इन दिनों सुर्खियों में है। वह और दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ के माता-पिता हैं और कपल ने हाल ही में दुआ केजन्मदिन के मौके पर अपने मैटरनिटी शूट की तस्वीरें शेयर की थीं। फिलहाल रणवीर के लिए काम और परिवार के साथ-साथ बप्पा का आशीर्वादलेना भी खास नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी लालबागचा राजा वाली झलक ने फैंस को अभिनेता का एक अलग औरसादगी भरा अंदाज दिखाया है।

Check Out The Post:-


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.