ताजा खबर

कपिल शर्मा फिर लगाएंगे हंसी का तड़का, इस दिन लौट रहा है द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 16, 2026

कपिल शर्मा और उनकी मस्ती भरी टोली एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। चार सफल सीजन के बाद द ग्रेट इंडियन कपिल शो अपनेपांचवें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। मेकर्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा की, जिसमें पूरीटीम फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आई। इस बार शो की वापसी भी त्योहारों के मौसम में हो रही है, इसलिए इसकी थीम हंसी का त्योहार रखीगई है।

शेयर किए गए वीडियो में कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ सेट पर बैठे दिखाई देते हैं। तभी वह पूछते हैं कि क्या सीजन 5 आ गया है और फिर पूरेअंदाज में कहते हैं, चलो शुरू करो। इसके बाद कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ढोल-नगाड़ों के साथ माहौल में रंग भर देते हैं। टीम के सदस्यबारी-बारी से दिवाली, क्रिसमस, ईद, न्यू ईयर और नवरात्रि की शुभकामनाएं देते नजर आते हैं। यानी इस बार कॉमेडी के साथ त्योहारों की पूरी फीलभी मिलने वाली है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पांचवां सीजन 26 सितंबर से शुरू होगा। इसके नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे ओटीटी पर स्ट्रीम किए जाएंगे।कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेगी। वहीं अर्चना पूरन सिंहऔर नवजोत सिंह सिद्धू जज की कुर्सी संभालते नजर आएंगे।

नए सीजन में भी शो का फॉर्मूला वही रहेगा, लेकिन हंसी का अंदाज नया होगा। सेलिब्रिटी गेस्ट्स के साथ बातचीत, मजेदार किस्से, टीम की खिंचाईऔर कपिल के चुटीले सवाल एक बार फिर माहौल बनाएंगे। हर सीजन की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से चर्चित मेहमानों के पहुंचने कीउम्मीद है। अब देखना होगा कि त्योहारों के इस मौसम में कपिल की टोली कितनी जोरदार हंसी की आतिशबाजी करती है।

Check Out The Post:-


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.