ताजा खबर

'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज, श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने उठाया मिलावटी खाने का गंभीर मुद्दा

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 18, 2026

समाज से जुड़े अहम मुद्दों को बड़े पर्दे पर लाने वाली फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित यह फिल्म खाने-पीने की चीजों में बढ़ती मिलावट, कृषि में कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल और उससे लोगों की सेहत पर पड़ने वाले गंभीर असर जैसे संवेदनशील विषयों को सामने लाती है। ट्रेलर भावनाओं, संघर्ष और सिस्टम से लड़ाई की ऐसी कहानी पेश करता है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है।

फिल्म में श्रेयस तलपड़े एक ऐसे पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी बेटी की मौत के बाद उसकी दुनिया बदल जाती है। वह पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी बेटी की मौत को हत्या बताते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग करता है, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता। इसके बाद न्याय की तलाश उसे अदालत तक ले जाती है, जहां से एक ऐसी कानूनी लड़ाई शुरू होती है जो सिर्फ उसके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की आवाज बन जाती है।

काजल अग्रवाल फिल्म में एक दमदार वकील के किरदार में नजर आ रही हैं, जो इस लड़ाई में श्रेयस का साथ देती हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे खाने में मिलाए जा रहे केमिकल और खेती में इस्तेमाल होने वाले जहरीले कीटनाशक धीरे-धीरे लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं। कहानी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं और सिस्टम की लापरवाही पर भी सवाल खड़े किए जाते हैं। श्रेयस का संवाद, "हमारी लड़ाई सिर्फ हमारे लिए नहीं, देश के तमाम बच्चों के लिए है," ट्रेलर का सबसे प्रभावशाली पल बनकर उभरता है।

निर्देशक चेतन डीके के निर्देशन में बनी 'द इंडिया स्टोरी' को सागर बी. शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। दमदार कहानी और सामाजिक संदेश के साथ यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक जरूरी बहस भी छेड़ने का वादा करती है।

Check Out The Trailer:-


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.