ताजा खबर

नानी की 'द पैराडाइज़' का टीज़र छाया इंटरनेट पर, रिलीज़ के कुछ घंटों में मिलियन व्यूज़

Photo Source :

Posted On:Friday, August 7, 2026

साउथ सुपरस्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज़' का हिंदी टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 6 अगस्त को लॉन्च हुएइस टीज़र को कुछ ही घंटों में 4.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, फिल्म का टीज़र YouTube इंडिया के ट्रेंडिंग चार्ट में पांचवेंनंबर पर पहुंच गया है। इस शानदार शुरुआत ने साफ कर दिया है कि रिलीज़ से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्तa उत्साह है।

निर्देशक श्रीकांत ओडेला की यह फिल्म नानी के साथ उनकी दूसरी बड़ी साझेदारी है। इससे पहले दोनों ने 'दसारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी।SLV Cinemas के बैनर तले बन रही 'द पैराडाइज़' का निर्माण सुधाकर चेरुकुरी ने किया है। वहीं फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार कियाहै, जिनका दमदार बैकग्राउंड स्कोर टीज़र को और प्रभावशाली बना देता है। फिल्म 24 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

करीब 95 सेकंड का यह टीज़र नानी को उनके अब तक के सबसे अलग और रौद्र अवतार में पेश करता है। लंबे बाल, चोटी वाला लुक और आंखों मेंगुस्सा लिए उनका किरदार पहली झलक में ही प्रभाव छोड़ता है। टीज़र में सामाजिक अन्याय, ज़मीन के अधिकार और विद्रोह की कहानी की झलकमिलती है। खासतौर पर अन्याय के खिलाफ खड़े होने वाले "कौवों" का ज़िक्र और उससे जुड़ा दमदार नैरेशन दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गयाहै। शानदार सिनेमैटोग्राफी और हाई-ऑक्टेन एक्शन इसकी भव्यता को और बढ़ाते हैं।

फिल्म में नानी के अलावा राघव जुयाल, कयादु लोहार, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। राघव जुयाल इसफिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में अपने किरदार विक्रम मलिक के रूप में नई शुरुआत कर रहे हैं। हालांकि टीज़र कहानी के ज्यादा पत्ते नहीं खोलता, लेकिन इसकी विजुअल ट्रीटमेंट, एक्शन और रहस्यमयी माहौल ने दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

'दसारा' की सफलता के बाद 'द पैराडाइज़' से उम्मीदें पहले ही काफी ऊंची थीं और टीज़र को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने इन उम्मीदों को और मजबूतकर दिया है। नानी का नया अवतार, श्रीकांत ओडेला का दमदार निर्देशन और अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत फिल्म को 2026 की सबसे चर्चित रिलीज़में शामिल कर चुका है। अगर टीज़र की लोकप्रियता इसी तरह बनी रही, तो 'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी शुरुआत करने वाली फिल्मों मेंशामिल हो सकती है।

Check Out The Teaser:-


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.