ताजा खबर

द रिवोल्यूशनरीज में भुवन बाम से रोहित सराफ तक जानिए कौन निभा रहा है किस क्रांतिकारी का किरदार

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 18, 2026

देश की आजादी की कहानी सिर्फ 1947 पर खत्म नहीं होती, बल्कि उसके पीछे उन अनगिनत क्रांतिकारियों का संघर्ष भी है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई। इसी दौर को पर्दे पर लाने वाली वेब सीरीज द रिवोल्यूशनरीज इन दिनों चर्चा में है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन सीरीज प्राइम वीडियो पर 11 सितंबर 2026 से स्ट्रीम होगी। मंगलवार को सीरीज के प्रमुख किरदारों की पहली झलक सामने आई, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

सीरीज में भुवन बाम एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। वह महान क्रांतिकारी रासबिहारी बोस की भूमिका निभा रहे हैं। करैक्टर रिवील में उनका किरदार योजनाएं बनाते, नेतृत्व करते और अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देते दिखाई देता है। भुवन को इस ऐतिहासिक किरदार में देखना इसलिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि दर्शक उन्हें अब तक मुख्य रूप से कॉमेडी और डिजिटल एंटरटेनमेंट से जोड़कर देखते रहे हैं।

लापता लेडीज से अपनी पहचान मजबूत करने वाली प्रतिभा रांटा भी सीरीज में दमदार भूमिका में हैं। वह प्रतिभा लाहिड़ी का किरदार निभा रही हैं, जो निडर होकर अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभालती हैं। हाथ में बंदूक और आंखों में बगावत का तेवर लिए उनका किरदार सीरीज की कहानी में महिला क्रांतिकारियों की भूमिका को भी सामने लाता है। वहीं गुरफतेह सिंह पीरजादा क्रांतिकारी यतीन्द्रनाथ मुखर्जी, यानी मशहूर बाघा जतिन, के रूप में दिखाई देंगे।

सीरीज में रोहित सराफ भी एक ऐतिहासिक किरदार को पर्दे पर उतार रहे हैं। वह महान क्रांतिकारी सचिंद्र नाथ सान्याल की भूमिका में नजर आएंगे। यानी कलाकारों की यह टोली सिर्फ एक्शन और ड्रामा लेकर नहीं आ रही, बल्कि उन चेहरों की कहानी भी सामने लाएगी जिन्हें आजादी की मुख्यधारा वाली कहानियों में अक्सर कम जगह मिलती है। संजीव सान्याल की किताब रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम से प्रेरित यह सीरीज उन युवा क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान पर केंद्रित है, जो ब्रिटिश राज को खत्म करने के लिए सशस्त्र संघर्ष को जरूरी मानते थे।

Check Out The Post:-


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.