ताजा खबर

आगरा: सदर पुलिस और आर्मी इंटेलीजेंस ने संयुक्त कार्रवाई में अग्निवीर भर्ती में ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 1 मोबाइल व दस्तावेज बरामद

Photo Source : Police

Posted On:Monday, April 13, 2026

आगरा | दिनांक: 13 अप्रैल 2026
थाना सदर बाजार पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अग्निवीर भर्ती के नाम पर युवकों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवाओं को भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और भर्ती परीक्षा से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
ऐसे करता था ठगी
12 अप्रैल 2026 को अलीगढ़ से अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए एक युवक ने थाना सदर बाजार में सूचना दी कि स्टेडियम के पास एक व्यक्ति ने खुद को अमन बताते हुए भर्ती में जुगाड़ होने का दावा किया। आरोपी ने युवक से कहा कि 1.5 लाख रुपये देने पर वह दौड़ और मेडिकल पास करवा देगा।
शक होने पर युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई।
पूछताछ में हुआ खुलासा
गिरफ्तार आरोपी अमन ने पूछताछ में बताया कि वह पहले अभ्यर्थियों को कलर विजन की किताब पढ़ाकर याद कराता था जिससे परीक्षा के दौरान उन्हें पहचानने में आसानी हो सके। इसके बाद वह मेडिकल पास कराने का झांसा देकर उनसे पैसे लेता था।
पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से लेन-देन और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों से जुड़े सबूत भी मिले हैं।
केस दर्ज, आगे की जांच जारी
इस मामले में थाना सदर बाजार में धारा 308(2)/318(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन पुत्र सब्बीर खान निवासी नगला बलराम थाना गोंडा जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.