ताजा खबर

होटल इंडस्ट्री में बड़ी नियुक्ति: प्रमोद तिवारी बने जनरल मैनेजर

Photo Source : Hotel

Posted On:Friday, April 10, 2026

गणपतिपुले। होटल उद्योग में 19 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले प्रमोद तिवारी को ब्लू ओशन द फर्न रिज़ॉर्ट एंड स्पा गणपतिपुले (सीरीज बाय मैरियट) में जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है।
तिवारी इस पद पर रहते हुए होटल के सभी प्रमुख संचालन कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनमें रूम्स डिवीजन, फूड एंड बेवरेज सेल्स एंड मार्केटिंग फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्सेज जैसे अहम विभाग शामिल हैं। उनका लक्ष्य संचालन को और अधिक सुचारू बनाना तथा मेहमानों को बेहतर अनुभव प्रदान करना रहेगा।
प्रमोद तिवारी इससे पहले देश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स जैसे लेमन ट्री होटल्स और ले मेरिडियन (मैरियट इंटरनेशनल) के साथ काम कर चुके हैं। यहां उन्होंने ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और सर्विस एक्सीलेंस को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपने हैंड्स-ऑन लीडरशिप स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले तिवारी टीम बिल्डिंग, लागत अनुकूलन (कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन) और परिणाम-आधारित रणनीतियों को लागू करने में दक्ष हैं जो सतत विकास को बढ़ावा देती हैं।
उनकी उपलब्धियों को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें IHCL सिल्वर सर्टिफिकेशन स्टारवुड एसोसिएट केयर अवॉर्ड और लेमन ट्री होटल्स में मैनेजर ऑफ द ईयर शामिल हैं।


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.