इंडिगो एयरलाइंस के पैसेंजर ने फ्लाइट में अपनी सीट पर कुशन नहीं होने का लगाया आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 27, 2023

मुंबई, 27 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंडिगो एयरलाइंस के एक पैसेंजर ने फ्लाइट में अपनी सीट पर कुशन नहीं होने का आरोप लगाया है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंडिगो एयरलाइंस को टैग कर बिना कुशन वाली सीट की तस्वीर भी पोस्ट की। कंपनी ने इस पर सफाई देते हुए कहा- एयरलाइन स्टाफ ने गंदी सीट देखी थी, जिसके बाद उसे बदल दिया गया। घटना 26 नवंबर की है। सागरिका पटनायक नाम की महिला इंडिगो की फ्लाइट 6E 6798 से पुणे से नागपुर जा रही थी। उन्हें विंडो सीट 10A अलॉट की गई थी। सीट पर बैठने वाले हिस्से से कुशन गायब था। जबकि बैकरेस्ट (सीट का पिछला हिस्सा) में कुशन लगा था। 

वहीं, महिला पैसेंजर ने बताया कि जब उन्होंने इसकी शिकायत की, तो केबिन क्रू ने उन्हें ही सीट के आसपास कुशन ढूंढने को कह दिया। हालांकि काफी ढूंढने के बाद भी महिला को सीट का कुशन नहीं मिला। इसके बाद केबिन क्रू ने एक कुशन लाकर सीट पर रख दिया। इस पूरे मामले पर महिला पैसेंजर सागरिका के पति सुब्रत पटनायक ने एयरलाइन कपंनी पर सवाल उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट में लिखा, आज की स्थिति मुनाफा बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका। इस पर इंडिगो ने बयान जारी कर लिखा, 26 नवंबर को फ्लाइट 6E 6798 में ग्राउंड स्टाफ ने देखा कि एक सीट गंदी है। इसे फौरन बदल दिया गया। इंडिगो साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखती है। ताकि हमारे पैसेंजर को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं हो। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.