राहुल गांधी ने कहा, बेरोजगारी के जिम्मेदार मोदी, अग्निवीर मजदूर बन जाएंगे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 3, 2024

मुंबई, 03 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी हरियाणा पहुंचे। यहां उन्होंने महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में राहुल ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी है। इसके जिम्मेदार नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना का उद्देश्य युवाओं को मजदूर बनाना है। उसका पूरा पैसा अडाणी डिफेंस को जा रहा है। जनसभा के दौरान भाजपा की टिकट पर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले राहुल ने नूंह में भी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि अब मोदी 56 इंच की छाती की बात नहीं करते। उनका चेहरा एकदम बदल गया है। इसके साथ ही राहुल ने कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। राहुल ने कहा कि भाजपा को वोट मत देना। राज्य की दूसरी छोटी पार्टियों को भी वोट मत देना, क्योंकि वे भाजपा की ही A, B और C पार्टियां हैं। उनमें और भाजपा में कोई अंतर नहीं है।

राहुल गांधी ने यहां से दक्षिण हरियाणा को साधने की कोशिश की। उन्होंने अपने भाषण में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में नफरत फैला रखी है। BJP और RSS मिलकर देश में संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। राहुल ने अंबानी और अडाणी का नाम लिए बिना कहा कि मोदी सरकार ने अपने दोस्तों समेत देश के 20-25 लोगों का अरबों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कितना कर्जा माफ किया? कुछ नहीं किया। राहुल ने यहां भी अपने अमेरिका दौरे पर मिले हरियाणा के युवकों का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी जी बताएं कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन कैसे बना? प्रदेश के युवा अपने घरों से दूर रहने को मजबूर हैं। राहुल गांधी का यहां पहुंचने पर मेवाती पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया था। राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका से उम्मीदवार मामन खान भी मौजूद रहे। मामन खान पर नूंह हिंसा के केस दर्ज है और वह जमानत पर हैं। रैली खत्म होने के बाद राहुल गांधी महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गए।


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.