ताजा खबर

झारखंड के देवघर में PM मोदी के प्लेन में आई तकनीकी खराबी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, November 15, 2024

मुंबई, 15 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। झारखंड के देवघर में PM मोदी के प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। वे दोपहर 2:20 बजे विमान में सवार हो गए थे, लेकिन वह उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद दिल्ली से उनके लिए स्पेशल प्लेन भेजा गया। इसके बाद शाम 4.55 बजे दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक, एसपीजी ने उन्हें एयरपोर्ट के लॉन्ज तक जाने की परमिशन नहीं दी। मोदी सुबह प्लेन से देवघर आए थे। यहां से वे बिहार के जमुई जनजातीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए। वापसी में उन्हें देवघर से ही दिल्ली जाना था, लेकिन प्लेन में खराबी आ गई थी।

पीएम के एयरपोर्ट पर रहने के दौरान बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। सीनियर पायलट ने जैसे ही तकनीकी खराबी की जानकारी दी, तो पीएमओ ने को-ऑर्डिनेट किया और दिल्ली से वायुसेना का विमान देवघर रवाना कर दिया था। साथ ही, झारखंड के गोड्डा में राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को एयर ट्रैफिक कंट्रोल ( ATC) की क्लियरेंस नहीं मिलने से डेढ़ घंटे तक हैलिपेड पर इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस नेता शुक्रवार को महगामा में चुनावी सभा करने पहुंचे थे। उन्हें गोड्डा से बोकारो जिले के बेरमो में जाना था। बाद में हंगामे के करीब डेढ़ घंटे बाद उड़ान भरने की अनुमति मिली।


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.