सूखे या भीगे: कौन से बादाम ज्यादा फायदेमंद हैं?
Source:
बादाम को ज्यादातर लोग भिगोकर ही खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि भिगोए हुए या सूखे बादाम में से आपके लिए कौन सा फायदेमंद होता है।
Source:
सामान्यतः लोग ड्राई फ्रूट्स में बादाम का सेवन जरूर करते हैं। सभी लोग जानते हैं कि सेहत के लिए बादाम बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग बादाम को भिगोकर खाते हैं, तो कई लोग सूखा ही खाते हैं।
Source:
कई लोग ऐसे भी हैं, जो सूखे और भिगोए हुए बादाम को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। दरअसल, उन्हें ये नहीं समझ आता की सेहत के लिए सबसे अच्छा बादाम कौन सा है? सूखा या भिगोया हुआ। तो आइए आज हम इस खबर में इसका उत्तर बता देते हैं।
Source:
बात करें बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की, तो इसमें अनेक पोषक तत्व जैसे-विटामिन-डी, विटामिन-बी12, आयरन, फोलेट, विटामिन-ई आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
Source:
फोर्टिस हॉस्पिटल की डाइटिशियन सिमरन सैनी की जानकारी के अनुसार, 'भीगे बादाम का नियमित सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। सूखे बादाम के तुलना में भीगे हुए बादाम का सेवन करने से सेहत को ज्यादा बेनिफिट्स मिलते हैं।'
Source:
डाइटिशियन सिमरन सैनी बताती हैं कि बादाम को भिगोने से इसमें मौजूद फायटिक एसिड का कंटेंट कम हो जाता है, जो हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए, डाइटिशियन भीगे बादाम खाने की सलाह देते हैं।
Source:
डाइटिशियन बताती हैं, जब कोई व्यक्ति बादाम को भिगोकर खाता है, तो इसमें पाए जाने वाले एंजाइम एक्टिव हो जाते हैं। इसलिए, भीगे बादाम को खाने से बॉडी को ज्यादा बेनिफिट्स मिलते हैं।
Source:
कई सारे ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें अक्सर डाइजेशन की समस्या होती है। ऐसे में अगर व्यक्ति भिगोए हुए बादाम को खाए, तो इससे डाइजेशन से संबंधित समस्या कम होती हैं।
Source:
Thanks For Reading!
नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से हो सकती है एसिडिटी
Find Out More
Find Out More
Opening
/webstories/health/नाश्ते-में-इन-चीजों-का-सेवन-करने-से-हो-सकती-है-एसिडिटी/3872