औरों में कहाँ दम था पोस्टपोन हुई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 3, 2024

'मैदान' के बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं करने के बाद अजय देवगन एक इंटेंस लवस्टोरी लेकर आ रहे हैं. अजयदेवगन और तब्बू स्टारर 'औरों में कहां दम था' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रहा है. लेकिनलगता है कि फैंस का इंतजार कुछ लंबा होने वाला है क्योंकि यह फिल्म अब पोस्टपोन हो गई है. फिल्म के मेकर्स नेऑफिशियल स्टेटमेंट के साथ इशू करके फिल्म पोस्टपोन कर दी है. 
 
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' के मेकर्स ने बीती देर शाम सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी करकेफिल्म के पोस्टपोन होने की जानकारी दी है. औरों में कहां दम था के मेकर्स ने स्टेटमेंट में बताया- 'डियर फ्रेंड्स, एक्सीबिटर्स औरडिस्ट्रीब्यूशन फ्रेटर्निटी की रिक्वेस्ट पर, हमने एकसाथ हमारी फिल्म औरों में कहां दम था को आगे खिसकाने का फैसला लिया है. नई डेट जल्द ही अनाउंस की जाएगी.' 
 
'औरों में कहां दम था' एक इंटेंस लवस्टोरी होने वाली है. फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन और तब्बू मेन लीड की तरह नजर आ रहेहैं. तो वहीं अजय और तब्बू के यंग किरदारों को शांतनु माहेश्वरी और साई मंजरेकर ने निभाया है. यह फिल्म एक उस रात कीकहानी है, जब कुछ ऐसा हुआ था जिसने दो प्यार करने वालों को अलग कर दिया था. बता दें, औरों में कहां दम था काडायरेक्शन फेमस फिल्ममेकर नीरज पांडे ने किया है. 
 
फिल्म में हमें शांतनु माहेश्वरी, साईं मांजरेकर, जिमी शेरगिल और बहुत से कलाकार नजर आने वाले है. 


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.