दीपिका और रणवीर मूवी डेट पर स्पॉट हुए

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 3, 2024

हाल ही में दीपिका पादुकोण की मच अवेटिड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर काफी कमाल कर रही हैं, वही कल रात, दीपिका और रणवीर, पावर कपल एक साथ इस फिल्म को देखने पहुंचे. रणवीरसिंह ने इस मूवी डेट के लिए ऑल ब्लैक आउटफिट चुना था. जबकि, दीपिका पादुकोण भी कैजुअल अंदाज में नजर आईं.
 
रणवीर सिंह ने काले रंग की ट्राउजर, काली टी-शर्ट और काले ही रंग का लॉन्ग ओवरकोट पहना हुआ था. रणवीर सिंह ने कालेरंग की टोपी और काले ही गॉगल्स लगाए थे. रणवीर सिंह इस दौरान लंबे बाल और भारी दाढ़ी वाले लुक में स्पॉट हुए, जिसमेंवह काफी हैंडसम लग रहे थे. 
 
वहीं, दीपिका पादुकोण ने सफेद टीशर्ट और ब्लू डेनिम पहनी हुई थी. इस कैजुअल आउटफिट के साथ दीपिका ने ब्लैक कलरका सफेद स्ट्रिप्स वाला ओवरसाइज ब्लेजर पहना हुआ था. दीपिका ने लाइट मेकअप किया हुआ था और आंखों पर नजर केचश्मे लगाए थे.
 
दीपिका पादुकोण इस मूवी डेट पर एक बार फिर से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं. मॉम-टू-बी दीपिका पादुकोणअपने इस कैजुअल लुक में काफी ज्यादा क्यूट लग रही थीं. दीपिका और रणवीर दोनों ने ही पैपराजी को वेव किया औरफोटोग्राफ्स के लिए पोज भी दिए.
 
नाग आश्विन निर्देशित फिल्म कल्कि में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी और बहुत सारे कालाकारों में काम किया हैं. फिल्म 500 करोड़ के ऊपर कमाई कर चुकी हैं.


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.