धड़क - 2 ने नजर आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी

Photo Source :

Posted On:Monday, May 27, 2024

करण जौहर ने 'धड़क 2' का आधिकारिक एलान कर दिया है। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सिद्धांत चतुर्वेदीऔर तृप्ति डिमरी फिल्म में लीड भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा शाजिया इकबाल ने संभाला है। करणजौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर फिल्म का आधिकारिक एलान किया है।
 
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। इसमें फिल्म का एक टीजर वीडियो साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शनलिखा है, 'यह कहानी है थोड़ी अलग, क्योंकि एक था राजा, एक थी रानी-जात अलग थी...खतम कहानी'। इसके साथ उन्होंनेलिखा है कि फिल्म में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।
 
टीजर वीडियो देखकर लग रहा है कि यह एक ऐसी लव स्टोरी फिल्म लग रही है, जो सामाजिक प्रथाओं को चुनौती देती है।फिल्म में जाति और वर्गों में बंटे समाज की हकीकत को पेश किया गया है।
 
इस फिल्म को जी स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शन और क्लाउड 9 पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं।

Check Out The Post:- 

 


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.