श्रीदेवी की जयंती पर तिरुमाला पहुंची जान्हवी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 14, 2024

श्रीदेवी की जयंती पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर तिरुमाला पहुंचीं। उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ दिखे। दोनों ने यहां श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लिया।जान्हवी साउथ इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रीन कलर के ब्लाउज के साथ पीली रंग की साड़ी पहनी थी। वहीं कानों में झुमके, नेकलेस और कमरबंद उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। उन्होंने लुक को पूरा करने के लिए बालों का जुड़ा बनाया था।
 
वहीं शिखर सफेद रंग की वेष्टि यानी धोती में दिखे। उन्होंने अंगवस्त्र भी डाल रखा था। शिखर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। जान्हवी और शिखर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं।
 
मंदिर में जान्हवी के लिए दर्शन के लिए खास इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद, टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) के अधिकारियों ने उन्हें भगवान वेंकटेश्वर के रंगनायक मंडपम में रेशमी वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और भगवान का प्रसाद दिया। जान्हवी हर बार मां के जन्मदिन पर तिरुपति बाला जी दर्शन करने जाती हैं।
 
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ के जरिए साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे है। इसके अलावा, वह सस्पेंस-थ्रिलर ‘उलझ’ को लेकर भी चर्चाओं में है, जिसको दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.