द बकिंघम मर्डर्स का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 20, 2024

करीना कपूर खान का आखिरी बार कृति सेनन और तब्बू के साथ फिल्म क्रू में देखा गया था। पर्दे पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।वहीं अब एक बार फिर बेबो अपनी नई फिल्म लेकर आ रही हैं। पिछले काफी समय से उनकी आने वाली मूवी  "द बकिंघम मर्डर्स" कीचर्चा हो रही थी। ऐसे में मेकर्स ने आज इसका टीज़र रिलीज़ रिलीज़ कर दिया हैं. 
 
इस फिल्म के निर्देशन की कमान 'शाहिद' और 'स्कैम 1992' के डायरेक्टर हंसल मेहता ने संभाली है। तो वहीं एकता कपूर के बालाजीप्रोडक्शन के बैनर तले ये फिल्म बनी है। इस फिल्म में करीना के साथ रणवीर बरार मुख्य भूमिका में दिखेंगे। बता दें, करीना इस फिल्म केजरिए बतौर प्रोड्यूसर अपनी जर्नी शुरू कर रही हैं।
 
बकिंघम मर्डर्स डिटेक्टिव सार्जेंट जसमीत भामरा (करीना कपूर खान) की कहानी है, जो एक ब्रिटिश-भारतीय डिटेक्टिव है और हाल ही मेंअपने ही बच्चे को खोने के गम से जूझ रही है। भामरा को बकिंघमशायर में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या से जुड़े एक दर्दनाक मामले सॉल्वकरने के लिए दिया जाता हैं, अपने निजी दुख के बीच, और हत्यारे को खोजने के लिए ताकत जुटानी होगी, सुरागों को एक साथ जोड़नाहोगा और साथ ही अपने दर्द का सामना करना होगा।
 
द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलनभी नजर आएंगे। हंसल मेहता के डायरेक्शन में और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ के लिखा हुआ, ये फिल्म महानाफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स प्रोडक्शन है।
 
Check Out The Teaser:- 


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.