ताजा खबर
'लोकसभा चुनाव के बाद INDIA गठबंधन का क्या हुआ? जमीन में दबा या हवा में हुआ गायब,' कांग्रेस पर खड़े ह...   ||    मायावती ने वक्फ कानून पर राहुल गांधी की कथित चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- मुसलमानों का गुस्सा होना स्वा...   ||    तहव्वुर राणा कहीं सुसाइड न कर ले? NIA को क्यों सता रहा डर, सेल में सख्त किया पहरा   ||    पाकिस्तानी सेना की वर्दी, भारत से नफरत, हेडली से कनेक्शन, तहव्वुर राणा ने खोले गहरे राज, जानिए   ||    राज्यपालों की तरफ से भेजे गए विधेयकों पर तीन महीने के भीतर निर्णय लें राष्ट्रपति, SC ने पहली बार दिय...   ||    क्या होती है 'काल बैसाखी', जो हर साल लील जाती है सैकड़ों लोगों की जान, कैसे करें बचाव?   ||    आज रात क्या सच में गुलाबी दिखेगा चांद? कब, कहां और कैसे देख सकते हैं 'पिंक मून'   ||    US ने कर दिया हैरतअंगेज कारनामा, 6,000 जीवित अप्रवासियों को स्व-निर्वासन के लिए घोषित किया मृत   ||    कांगो की सेना को बड़ी सफलता, विद्रोहियों के चंगुल से 40 बंधकों को कराया आजाद   ||    AI की पूरी क्षमता सामने लाने को दक्षिण अफ्रीका का G20 देशों से बड़ी अपील,कहा-"अंतरराष्ट्रीय समुदाय स...   ||    5.8 तीव्रता के भूकंप से थर्राया पाकिस्तान, घरों से बाहर भागे लोग   ||    बच्चों की जान बचाने के लिए भीषण आग से खेल गए भारतीय प्रवासी, सिंगापुर की सरकार ने किया सम्मानित   ||    अपने क्रेडिट कार्ड को Google Pay से कैसे लिंक करें, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस   ||    क्रेडिट कार्ड और EMI से हो रहा एक तिहाई डिजिटल पेमेंट, UPI का यहां है दबदबा   ||    Share Market Holiday : 9 दिन में से 6 दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट, BSE-NSE पर नहीं होगा कोई कामकाज   ||    IPL में किसी ने नहीं दिया भाव, इस खिलाड़ी ने अब PSL के पहले मैच में बरपाया कहर; मिला 500000 का चेक   ||    बिना एक भी मैच खेले पूरे सीजन से बाहर हुआ घातक खिलाड़ी, गुजरात टाइंटस को लगा तगड़ा झटका   ||    Fact Check: नवरात्रि पर पुलिस ने नहीं बरसाए पुजारी पर डंडे, 5 साल पुरानी घटना फर्जी दावे के साथ हो र...   ||    12 अप्रैल का इतिहास: अंतरिक्ष, स्वतंत्रता और विज्ञान से जुड़ा ऐतिहासिक दिन   ||    हनुमान जयंती 2025: जानिए तिथि, पूजन विधि, महत्व और पौराणिक कथा   ||    +++ 

एयरो इंडिया 2025 की हुई शुरुआत, तेजस विमान ने हवा में लगाया 360° चक्कर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 10, 2025

मुंबई, 10 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एयरो इंडिया 2025 जो एशिया के सबसे बड़े एयर शो में से एक है, उसकी आज से शुरुआत हो गई। यह शो बेंगलुरु के येलाहेंका एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है। जो 14 फरवरी तक चलेगा। एयर शो में तेजस मार्क 1ए विमान ने हवा में 360° चक्कर लगाया। वहीं सुखोई एसयू-30 एमकेआई ने भी आसमान में करतब दिखाया। सूर्य किरण ने हवा में उड़ान के दौरान तीन रंग फैलाए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया। शो में करीब 30 देशों के रक्षामंत्री या प्रतिनिधि और 43 देशों के वायु सेना प्रमुख और सचिव मौजूद रहेंगे। शो के पहले 3 दिन बिजनेस विजिटर्स और आखिरी 2 दिन आम लोगों के लिए रहेंगे। इसमें पांचवीं जनरेशन के फाइटर जेट भी शामिल किए गए हैं। अमेरिकी एयरफोर्स ने अपने पांचवीं जनरेशन के फाइटर जेट F-35 को और रूस ने अपने सुखोई-SU-57 को बेंगलुरु के एयर शो में प्रदर्शन के लिए भेजा है।

एयर शो का इनॉगरेशन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, एयरो इंडिया हमें आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी लाभ के आधार पर संबंधों को बढ़ाने का मंच प्रदान करता है। हमें मिलकर आज की अनिश्चितता और सामने आ रही चुनौतियों से निपटने का प्रयास करना चाहिए। सुरक्षा की कमजोर स्थिति में शांति कभी प्राप्त नहीं हो सकती। हम सभी को मिलकर मजबूत बनना होगा, तभी हम शांति सुनिश्चित कर पाएंगे। वैश्विक अनिश्चितता के इस माहौल में भारत एक ऐसा बड़ा देश है जहां हम शांति और समृद्धि देख सकते हैं।

एयर शो में रूस पहली बार पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट एसयू-57 के साथ आया है। रूसी एजेंसी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव ने भारत को एसयू-57 देने का ऑफर किया है। उन्होंने कहा, हम सप्लाई और जॉइंट प्रोडक्शन के लिए तैयार हैं। हालांकि, भारत ने अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत-रूस में 2007 में पांचवीं पीढ़ी के जेट विकसित करने का करार हुआ था, लेकिन टेक ट्रांसफर पर मतभेद के कारण बात नहीं बनी। एयरो इंडिया शो में लगातार दूसरे साल अमेरिका ने अपने पांचवीं पीढ़ी के जेट एफ-35 को भेजा है। जानकारों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी की 12 और 13 फरवरी को अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत को एफ-35 देने की पेशकश कर सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच तेजस मार्क 1ए के लिए जीई इंजन और 6 अपाचे हेलिकॉप्टर की आपूर्ति के बारे में भी बातचीत संभव है।

आपको बता दे, नेवी MIG-29K, सीकिंग 42B, एंटी-शिप हेलीकॉप्टर, डेक बोर्न फाइटर- ट्विन इंजन डेक-बेस्ड फाइटर (TEDBF) और MH-60R का प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा नेवी का लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट भी उड़ान भरेगा। इसे एयरोनॉटिकल डिजाइन एजेंसी (ADA) ने डिजाइन और HAL ने बनाया है। एयर शो की शुरुआत से पहले रविवार को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने LCA तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। उड़ान के बाद थल सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने इस अनुभव को अपने जीवन का सबसे अच्छा पल बताया था।

आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.