ताजा खबर

ऑनलाइन सर्च किया, मौत के बाद क्या होता है, फिर काटी हाथ की नस और गला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 28, 2025

मुंबई, 28 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के नागपुर में एक 17 वर्षीय लड़की ने ऑनलाइन सर्च किया कि 'मौत के बाद क्या होता है', इसके बाद उसने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। धंतोली पुलिस आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि 17 साल की लड़की ने कथित तौर पर पहले 'स्टोन ब्लेड चाकू' से अपनी कलाई काटी और क्रॉस के निशान बनाए। इसके बाद उसने गला रेतकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार उसके कमरे से जब्त चाकू नागपुर में नहीं मिलता है। इसलिए माना जा रहा है कि चाकू ऑनलाइन मंगाया होगा। साइबर पुलिस भी उसके मोबाइल की जांच कर रही है।

दरअसल, घटना रविवार रात की है। सोमवार सुबह 5.45 बजे जब लड़की की मां उसे जगाने के लिए कमरे में गई तो वह खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ी थी। यह देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर लड़की के पिता भी कमरे में पहुंचे। इसके बाद धंतोली थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की का मोबाइल जब्त किया। फोन की जांच की तो पता चला कि वह गूगल पर 'मौत के बाद क्या होता है' सर्च कर रही थी। पुलिस को एक डायरी भी मिली है। पुलिस को डायरी से पता लगा है कि लड़की को यूरोपीय कल्चर में इंटरेस्ट था। उसने डायरियों में विदेशी संस्कृतियों के बारे में विस्तार से लिखा था। वह कुछ समय से मौत पर रिसर्च भी कर रही थी।

आपको बता दें, मृतक लड़की नागपुर के निजी स्कूल की 12वीं की स्टूडेंट थी। उसे लगभग 10 से 12 विदेशी लैंग्वेज भी आती थीं। वह पढ़ने में काफी तेज थी। उसका परिवार कुछ महीने पहले ही नागपुर आया था। वह छत्रपति नगर इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहती थी और उनकी इकलौती संतान थी। उसके पिता नागपुर में RBI के रीजनल डायरेक्टर हैं। वह पेरेंट्स के साथ घर के नीचे के कमरों में रहती थी। पहली मंजिल पर उसके चाचा का परिवार और दादी रहती थीं।


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.