ताजा खबर

आगरा: St. Anthony’s Junior College के छात्रों ने ICSE व ISC 2025 में किया शानदार प्रदर्शन

Photo Source : St.anthony

Posted On:Friday, May 1, 2026

आगरा के प्रतिष्ठित St. Anthony’s Junior College के छात्रों ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) 2025 के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर उत्कृष्टता का परचम लहराया है। स्कूल के टॉप रैंकर्स ने 97% से अधिक अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे शहर को गर्व महसूस कराया है।
ICSE (कक्षा 10) में ओजस्वी गुप्ता ने 98.80% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं तेजस्वी गुप्ता ने 98% और दिव्या गोयल ने 97.6% अंक हासिल किए।
ISC (कक्षा 12) में नंदिनी अग्रवाल ने 98.50% के साथ टॉप किया, जबकि प्रशास्वी जैन ने 97.75% और दृष्टि जैन ने 97.25% अंक प्राप्त किए।
स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के अनुशासित व मूल्य आधारित वातावरण का परिणाम है।
St. Anthony’s Junior College की प्रिंसिपल सिस्टर बीना ने बताया लगातार बेहतर परिणाम, अनुभवी शिक्षकों और समग्र विकास पर जोर देने के लिए जाना जाता है, जो छात्रों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करता है। और सिस्टर बीना ने सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दें


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.