द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन है और यह कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और उसके बाद अष्टमी तिथि का संयोग लेकर आया है। आज का दिन भगवान शिव को समर्पित है, और इस विशेष दिन पर कई महत्वपूर्ण योगों का निर्माण हो रहा है, जिनमें आद्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, परिघ योग, शिव योग और रवि योग शामिल हैं।
धार्मिक दृष्टि से आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज अहोई अष्टमी का पवित्र पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें माताएँ संतान की लंबी आयु और कल्याण के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा, आज राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी है।
नवग्रहों की स्थिति: ग्रहों की बात करें तो शनि देव मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। चंद्र देव और देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में युति बना रहे हैं। मंगल देव तुला राशि में बुध देव के साथ हैं, जबकि सूर्य देव और शुक्र देव कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं।
चलिए, अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है:
आज 13 अक्टूबर 2025 का राशिफल
मेष राशि: आज मेष राशि वालों को प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, परिवार के भीतर कुछ तनाव महसूस हो सकता है। आज आप जमीन-जायदाद के कागजात एकत्रित करने में व्यस्त रहेंगे। यदि आपने कोई यात्रा प्लान की है, तो उसे टालना बेहतर होगा। उम्मीद है कि आज आपको नए आभूषण प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को आज सत्संग या किसी धार्मिक चर्चा का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। छात्रों को आज सम्मान प्राप्त होगा, लेकिन सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए ध्यान रखें। विवाहित जातक घर के नौकरों या कर्मचारियों से परेशान रह सकते हैं। हीरे के व्यापारियों के लिए समय कमजोर है।
मिथुन राशि: आज आप जो भी निर्णय लें, वह सोच समझ कर लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाने के इच्छुक हैं, उन्हें यात्रा का लाभ मिलेगा। सोचे कार्यों के समय पर पूरा न होने से आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
कर्क राशि: जो लोग कला व लेखन से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उन्हें ख्याति और पहचान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर अधिकारियों से वाद-विवाद संभव है। माता-पिता का मन संतान की उन्नति देखकर प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा, आज वाहन क्रय करने का मन बन सकता है।
सिंह राशि: कार्यस्थल पर नौकरीपेशा जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विवाहित जातक जीवनसाथी का सहयोग करेंगे, जिससे कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा, जिससे रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी।
कन्या राशि: युवा वर्ग को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। विवाहित जातकों को पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों का कर्मचारियों से विवाद हो सकता है, जिससे कार्यों में रुकावट आएगी। हालांकि, दिन खत्म होने से पहले आपको नए वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि: जो लोग साझेदारी (Partnership) में काम कर रहे हैं, उनके लंबे समय से अटके काम आज पूरे होंगे। हालांकि, आज आपका बजट बिगड़ सकता है, जिसके कारण कुछ चिंता रहेगी।
वृश्चिक राशि: किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी। यदि आप कुछ बड़ा करने वाले हैं, तो उसके बारे में किसी को न बताएं क्योंकि वे आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति से विवाहित जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही नए संबंधों से लाभ मिलेगा।
धनु राशि: आज परिवारजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनों से मेलजोल बढ़ेगा। यदि धनु राशि के जातक आज निवेश करते हैं तो उससे लाभ होने की संभावना है। हालांकि, आज आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
मकर राशि: आज व्यापारिक परिस्थितियों में सुधार होगा। कारोबार में लाभकारी अनुबंध होने के योग हैं। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद होना संभव है।
कुंभ राशि: कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका दिन खास बनेगा। विवाहित जातकों के दांपत्य संबंध में सुधार होगा। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपकी कुंडली में विदेश जाने के भी योग हैं। दिन खत्म होने से पहले आपका पिता से मन-मुटाव हो सकता है।
मीन राशि: कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुआत नई ऊर्जा और उत्साह के साथ होगी। उम्मीद है कि आज आप सभी जरूरी कार्य संपन्न कर लेंगे। इसके अलावा, आकस्मिक धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।