Posted On:Tuesday, April 13, 2021
चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | वीडियो में एक व्यक्ति दिन के उजाले में एक महिला को कई बार चाकू मारता हुआ दिख रहा है। एक मुस्लिम व्यक्ति ने एक हिंदू महिला की हत्या की ऐसा दावा वीडियो के साथ किआ जा रहा है | “कश्मीर तो दूर की बात है। अब दिल्ली का हाल भी कश्मीर जैसा होता जा रहा है। लव जिहाद का विरोध करने वाली महिला की चाकुओं से गोदकर खुलेआम हत्या कर दी जाती है। वहां के लोग देखकर निकल जाते हैं। कोई उसे बचाता नहीं यही डर हिंदुओं की बर्बादी का कारण बनेगा” | यह बात वायरल वीडियो के साथ लिखा गया है | तब ट्विटर पर वायरल वीडियो को लेकर डीसीपी रोहिणी का एक ट्वीट मिला। ट्वीट में साफ लिखा गया था कि ये एक पति का अपनी पत्नी को मारने का मामला है जिसमें हरीश उम्र ४५ ने अपनी पत्नी नीलू (उम्र ४०) को चाकू से मारा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति-पत्नी दोनों एक ही समुदाय के हैं। लव-जेहाद वाली बात नहीं है। मामला रोहिणी विजय विहार का है जहां हरीश मेहता नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी नीलू मेहता की बेरहमी से पिटाई कर १० अप्रैल की रात मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली के रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल से बात करने पर पूरी घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि घटना में किसी तरह की सांप्रदायिक की बात नहीं है। पति और पत्नी दोनों एक ही धर्म के हैं। उनके घर के बाहर यह घटना हुई थी। घटना के बाद नीलू को एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेहता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कहा है कि पूछताछ के दौरान मेहता ने खुलासा किया कि उसने हाल ही में नीलू से शादी की थी। वो सफदरजंग अस्पताल में काम करती थी। वह अपनी पत्नी से खुश नहीं था। वह पत्नी से काम बंद करने और घर की देखभाल करने के लिए कहता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मेहता को संदेह था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है।
आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आगरा नवागत जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जनपद कोषागार में चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को...
आगरा ताज सुरक्षा पुलिस ने अतिथि देवो भव की भावना के साथ पश्चिमी गेट पर एक रशियन पर्यटक की सहायता की। पर्यटक को किसी समस्...
मदुरै के महिला छात्रावास में आग लगने से दो शिक्षकों की मौत हो गई
गणपति जुलूस के दौरान कर्नाटक हिंसा: भाजपा ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए
द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अपने दूसरे सीजन के साथ इस दिन आ रहा है वापस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुंबई में नए आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया, यात्रा का समय कम किया जाएगा...
विनेश फोगाट मामले में पूर्व सॉलिसिटर जनरल ने कहा, हम CAS के फैसले को स्विस कोर्ट में चुनौती देना चाहते थे, जानिए पूरा मा...
आईएमडी मौसम चेतावनी: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और यातायात की समस्या, AQI में सुधार देखा गया
हरियाणा विधानसभा चुनाव: कौन हैं सावित्री जिंदल? भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद भारत की सबसे अमीर महिला ने विद्रोह क...
सुमित एंटिल ने दूसरा पैरालंपिक गोल्ड पीएम मोदी को समर्पित किया
अलास्का एयरलाइंस ने टेकऑफ़ रद्द करके दक्षिण-पश्चिम विमान के साथ टकराव को रोका
मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट को पति ने मार डाला, फिर ब्लेंडर में 'शुद्ध' कर दिया
पितृ पक्ष 2024: पितृ पक्ष में इन 4 जगहों पर दीपक जलाने से होती है धन वर्षा, पितृ भी होते हैं प्रसन्न...
राष्ट्रीय एचआईवी/एड्स और वृद्धावस्था जागरूकता दिवस 2024: एचआईवी के साथ वृद्धावस्था की चुनौतियाँ और प...
घर या दुकान के इस भाग को भूलकर भी किराये पर न दें, बर्बाद हो जाओगे
पीएम मोदी का जन्मदिन: संयोग से सरकार ने प्रमुख उपलब्धियों के साथ तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए
पितृ पक्ष शुरू होने से पहले निपटा लें ये 3 काम, नहीं तो करना पड़ सकता है लंबा इंतजार
परिवर्तिनी एकादशी 2024: बिना कथा पढ़े या सुने अधूरा है परिवर्तिनी एकादशी व्रत, जानें वास्तविक कथा!
हिंदी दिवस 2024: 10 रोचक तथ्य जो आपको जानना चाहिए
परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने, सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि के लिए करें ये 5...
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer