ताजा खबर

लखनऊ से बड़ी खबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल

Photo Source : Lucknow office

Posted On:Thursday, August 28, 2025

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से आज उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के अध्यक्ष श्री हरेन्द्र बहादुर सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने न्यायिक अधिकारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष के साथ जज श्री सुमित चौधरी भी मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन की गतिविधियों और न्यायिक सेवा से जुड़ी चुनौतियों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतिनिधिमंडल में श्री गुणेन्द्र प्रकाश, श्री आशीष कंबोज, श्री प्रत्यूष आनंद मिश्रा, श्री जे. पी. सिंह और श्री मनमीत सिंह सूरी भी शामिल रहे।


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.