उत्तर प्रदेश पुलिस में एक और महिला अधिकारी ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। रंजना सचान को प्रमोशन देकर सर्किल ऑफिसर (CO) बनाया गया है और उनकी तैनाती मथुरा में की गई है।
प्रमोशन के बाद मथुरा के पुलिस कप्तान द्वारा उन्हें स्टार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान का फोटो भी सामने आया है, जिसमें रंजना सचान वर्दी में नजर आ रही हैं और उन्हें औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
रंजना सचान इससे पहले आगरा में भी तैनात रह चुकी हैं, जहां उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान बेहतर कार्यशैली और अनुशासन से पहचान बनाई थी। अब मथुरा में सीओ के रूप में उनकी नई पारी शुरू हो चुकी है।
उनके प्रमोशन से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है और साथ ही यह महिला अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा का काम कर रहा है।