आगरा।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल (रे.सु.ब.) आगरा के निर्देश पर *बयाना से आगरा किला सेक्शन* में 26 अक्टूबर 2025 को *किन्नरों के विरुद्ध विशेष धरपकड़ / चेकिंग अभियान* चलाया गया। इस अभियान के दौरान *गाड़ी संख्या 05211 (BJU–SGAC स्पेशल)* में यात्रियों से अभद्र व्यवहार एवं भीख मांगने के आरोप में *तीन किन्नरों को गिरफ्तार* किया गया।
आरपीएफ पोस्ट आगरा किला पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु•अ•सं• 757/2025 से 759/2025 अंतर्गत धारा 137, 145, 146 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत तीनों को 27 अक्टूबर 2025 को माननीय एसीजेएम (रेलवे) न्यायालय, आगरा छावनी के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार किन्नरों के नाम और आपराधिक इतिहास
1. नीलोफर पत्नी जीशान अहमद उम्र 30 वर्ष, निवासी – साईं कुंज कॉलोनी, धनोली-सिरोली रोड, थाना मलपुरा, आगरा।
– इनके विरुद्ध वर्ष 2024 से अब तक रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चार प्रकरण दर्ज हैं।
2. सुनैना C/O लव मिश्रा उम्र 32 वर्ष, निवासी – धनोली थाना मलपुरा आगरा।
– इनके विरुद्ध वर्ष 2025 में चार बार रेल यात्रियों से अभद्रता के आरोप में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
3. रोहिणी C/O महेश्वरी उम्र 25 वर्ष, निवासी – धनोली थाना मलपुरा आगरा।
– इनके विरुद्ध भी इसी वर्ष चार मामलों में कार्रवाई दर्ज है।
आरपीएफ की तत्परता की सराहना
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) आगरा किला की टीम ने यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा में शालीन माहौल बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि रेल यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस सराहनीय अभियान ने रेलवे में असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का कार्य किया है। आरपीएफ की यह कार्रवाई यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित यात्रा माहौल बनाने की दिशा में *महत्वपूर्ण कदम है।