उदयपुर सिटी और आगरा छावनी के बीच एक नई वंदेभारत सुपरफ़ास्ट रेल सेवा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना और पर्यटक स्थलों को जोड़ना है। यह रेल सेवा दोनों शहरों के बीच तेजी से और आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

Photo Source : From railway

Posted On:Monday, September 2, 2024

आज दिनांक 02.09.2024 से यात्रियों  की सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से उदयपुर सिटी –आगरा छावनी – उदयपुर सिटी त्रि –साप्ताहिक नई वंदे भारत सुपरफ़ास्ट रेल सेवा का शुभारंभ हुआ, आगरा मंडल की यह तीसरी वंदेभारत है इससे पहले निजामुद्दीन–रानी कमलापति और निजामुदीन – खजुराहो का संचालन किया जा रहा है  गाड़ी संख्या 20981/20982 को सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार व शनिवार को संचालित की जाएगी |उदयपुर-आगरा कैंट वंदेभारत में पहले दिन 67 यात्री डी-बोर्डिंग व आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत में आगरा से एसी चेयरकार में 114 यात्री व एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 03 यात्रीयो की बोर्डिंग थी |उदयपुर-आगरा कैंट वंदे भारत का किराया सूची जिसमे आगरा कैंट से गंगापुर सिटी तक एसी चेयरकार का 605 रु. , एग्जीक्यूटिव श्रेणी  का 1165 रु., सवाई माधोपुर तक एसी चेयरकार का 710 रु., एग्जीक्यूटिव श्रेणी का 1370 रु., कोटा तक एसी चेयरकार का 895 रु., एग्जीक्यूटिव श्रेणी  1740 रु., बूंदी तक एसी  चेयरकार  का 955 रु..एग्जीक्यूटिव श्रेणी का 1865 रु, चंदेरिया तक एसी चेयरकार का 1365 रु.,एग्जीक्यूटिव श्रेणी का 2485 रु.,मावली  तक एसी  चेयरकार  का 1495 रु., एग्जीक्यूटिव  श्रेणी 2760 रु., राणा प्रताप नगर तक एसी  चेयरकार का 1540 रु., एग्जीक्यूटिव  श्रेणी 2865 रु.,उदयपुर तक एसी  चेयरकार  का 1560 रु., एग्जीक्यूटिव श्रेणी  का 2895 रु. किराया है |
गाड़ी का समय एवं ठहराव -
गाड़ी संख्या 20981
उदयपुर सिटी – आगरा छावनी स्टेशन गाड़ी संख्या 20982
आगरा छावनी – उदयपुर सिटी 
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
-- 05.45 उदयपुर सिटी 23.45 --
05.52 05.54 राणा प्रताप नगर 23.12 23.14
06.24 06.26 मावली 22.35 22.37
07.41 07.43 चंदेरिया 21.35 21.37
09.08 09.10 बूंदी  19.38 19.40
09.50 10.00 कोटा 19.00 19.10
11.00 11.02 सवाई माधोपुर 17.38 17.40
11.43 11.45 गंगापुर सिटी 16.53 16.55 
14.30 -- आगरा छावनी -- 15.00


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.