आगर अवैध निर्माण के खिलाफ आवास विकास परिषद एक्शन में। ट्रांस यमुना योजना में कई भवनों को किया सील।

Photo Source : From ????

Posted On:Friday, June 14, 2024



आवास विकास के प्रवर्तन दल द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से आज ट्रांस यमुना योजना में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अवैध व अनाधिकृत निर्माण करने पर कुल तीन भवनों को सील किया गया तथा अन्य पांच लोगों को नोटिस भी जारी किया गया।
प्रवर्तन संबंधी कार्यवाही आवास विकास परिषद् (आगरा वृत) के अधीक्षण अभियंता श्री अतुल कुमार के निर्देश पर अधिकारी प्रवर्तन दल कर्नल जी एम खान, अधिशासी अभियंता श्री नवजोत वर्मा द्वारा की गई।
प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जी एम खान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निम्नलिखित भवनों को आज सील किया गया:
1. भूखंड संख्या E/15 (फेज 2) श्रीमती सरला देवी
2. भूखंड संख्या F/76 (फेज 2) श्रीमती प्रिया यादव 
3. भूखंड संख्या G/7(फेज 2) श्री महेश चंद शर्मा

निम्नलिखित भूखंडों पर नोटिस चस्पा किया गया:
1. भूखंड संख्या D/7, D/8, D/17 एवं D/18 (फेज 2) श्रीमती रीता गुप्ता 
2. भूखंड संख्या D/9 (फेज 2) श्रीमती अंजू गुप्ता 

कई दिनों से स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों तथा विभिन्न श्रोतों से अवैध निर्माण की जानकारी लगातार मिलने पर आगरा वृत के अधीक्षण अभियंता श्री अतुल कुमार ने अवैध निर्माण के विरुद्ध व्यापक अभियान छेड़ा हुआ है।


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.